बस्ती । गन्ना मूल्य भुगतान और हर्रैया के उप जिलाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई समेत 12 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन की किसान पंचायत दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रही। भाकियू जिलाध्यक्ष राम मनोहर चौधरी ने बताया कि जब तक मांगेें पूरी नहीं हो जातीं, किसान पंचायत जारी रहेगा।
किसान पंचायत में बंधू चौधरी, नायब चौधरी, राम चन्द्र सिंह, हरीराम चौधरी, गनीराम, जयराम वर्मा, अभिलाष श्रीवास्तव, पारसनाथ गुप्ता आदि ने कहा कि गन्ना मूल्य के संबन्ध में सूबे की सपा सरकार किसानों को गुमराह कर रही है।
चीनी मिलों पर करोड़ों का बकाया है और सरकार दावा कर रही है कि भुगतान करा दिया गया। यह पहले से संकटग्रस्त किसानों के साथ भद्दा मजाक है। भाकियू नेताओं ने कहा कि जिस प्रकार से हर्रैया के उप जिलाधिकारी ने किसान रामदास का नाम खतौनी से कटवा देने की धमकी दी है यह हैरान करने वाली बात है। जब तक दोषी एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती भाकियू चुप नहीं बैठने वाली।
जिलाधिकारी कार्यालय पर आयोजित किसान पंचायत के दूसरे दिन संजय चौधरी, शिवूरत, त्रिवेनी, हृदयराम बाबा, रामकेवल पांडेय, गौरीशंकर चौधरी, रामकल्प चौधरी, श्रीराम चौधरी, श्यामलाल, बीर बली, रामदास, नूरजहां, जीरा देवी, आरती देवी, मंजू देवी, श्याम नरायन सिंह के साथ ही बड़ी संख्या में भाकियू पदाधिकारी और मजदूर शामिल रहे।
जन अधिकार मोर्चा समर्थन में उतरा
बस्ती। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर दो दिन से चल रहे भाकियू के धरने के समर्थन में बृहस्पतिवार को जन अधिकार मोर्चा भी उतर आया। मोर्चा के अध्यक्षा सतीश कुमार सिंह ने प्रदेश सरकार की नीयत पर सवाल खड़ा किया। कहा कि बिना गन्ना मूल्य भुगतान को सरकार उपलब्धि बता रही है। संयुक्त मंत्री पंकजराव ने कहा कि सरकार किसानों की सभी मांगे तत्काल माने अन्यथा जन अिकिार मोर्चा भी अंदोलन छेड़ेगा। अमित मिश्रा, मनीष कुमार आदि लोग शामिल रहे।