फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीट प्रणाली की मजबूती से रुकेगा अपराधः एसपी 

Wed, 01 Jun 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वारदात के बाद मौके पर पुल‌िस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। एसपी ने थाने स्तर पर बीट प्रणाली को मजबूत करने पर जोर दिया है। उनका मानना है कि बीट प्रणाली मजबूत होने से क्राइम कंट्रोल में आसानी होगी। मंगलवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में एसपी कृपाशंकर सिंह ने कहा थाने स्तर पर बीट प्रणाली कमजोर हुई है। उन्होंने हर सिपाही को पांच-पांच गांव की जिम्मेदारी देकर उन्हें बीट बुक तैयार करने और अपने क्षेत्र के अपराधियों पर नजर रखने के साथ ही गांव के प्रधान, लेखपाल, स्कूल के प्रधानाचार्य आदि के संपर्क में रहने को कहा है।
विज्ञापन


इसके साथ ही उनके मोबाइल नंबर भी अपने पास रखने का निर्देश दिया है, जिससे जरूरत पड़ने पर उनसे तत्काल संपर्क किया जा सके। कहा कि पिछले दिनों आईजी जोन की ओर से बस्ती जिले के पेशेवर अपराधियों की सूची उपलब्ध कराई गई है। इस सूची में 1500 अपराधियों के नाम हैं। थानावार उपलब्ध कराई गई इस सूची को संबंधित थानों पर भेज दिया गया है। सूची को लेकर थाने के दरोगा सिपाही बैठ न जाएं, इसलिए हर हफ्ते उन्होंने हर थाने से एक-एक सिपाही को बुलाकर उसके साथ बैठक शुरू की है।

इसमें सिपाही का बीट बुक चेक किया जा रहा है। उसके क्षेत्र में रहने वाले अपराधियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। एक सवाल के जवाब में कहा कि अपराध नियंत्रण में जनता की प्रमुख भूमिका हो सकती है, ऐसे में पुलिसकर्मियों को जनता से जुड़ने के लिए कहा गया है। जल्द ही सिपाहियों को भी पुलिस विभाग की ओर से विजिटिंग कार्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे, जिसे वह जनता के बीच वितरित कर उनके संपर्क में रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें