फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में छत से गिरकर बस्ती के युवक की मौत

Thu, 03 Nov 2016 11:31 PM IST
बस्ती/ब्यूरो
विज्ञापन
छत से ‌ग‌िरकर बस्ती के युवक की माैत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के हाथा बुजुर्ग गांव से मुंबई कमाने गए झिनकू (35) की बिल्डिंग की छत से गिर कर मौत हो गई। जैसे ही यह खबर घर के        लोगों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

उसी गांव के साथ में काम करने वाले प्रमोद ने रामजी के फोन पर जानकारी दी। कि मुंबई के पनवेल में काम करते समय वह गिर गए। जानकारी होते ही पत्नी सरिता गिरकर बेहोश हो गईं। बेटे अमरजीत (12) व खुशी (10) दहाड़े मारकर रोने लगे।
परिजनों ने बताया कि सबसे बड़े भाई प्रेम जिनकी 20 वर्ष पूर्व 35 साल की उम्र में ही मौत हो गई थी। जिनका एक लड़का शिवकुमार है। इसी प्रकार दूसरे भाई शिरीष चंद की भी मौत 3 वर्ष पूर्व हो गई।
विज्ञापन

उस समय उनकी भी उम्र लगभग 30 वर्ष के करीब थी। इनके भी दो लड़के अजय (16) व विनय (14) के अलावा एक बेटी प्रियंका (12) है। घर में लगातार हो रही मौत से गांव के लोग भी हैरान हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें