सल्टौआ। आल इंडिया आशा कल्याण सेवा की ओर से शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ गोपालपुर में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रभारी चिकित्साधिकारी रवींद्र वर्मा को दिया।
आशा ने कहा कि जननी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाले पारिश्रमिक तथा लाभार्थियों का भुगतान तत्काल कराया जाए। डॉट्स की दवा वितरण में धन उगाही फार्मासिस्ट के द्वारा किया जाता है जिस पर रोक लगाई जाए। एमसीटीएस के कर्मियों के लापरवाही के चलते फीडिंग का कार्य समय से नहीं हो रहा, जिससे जननी सुरक्षा से संबंधित योजनाओं का लाभ मिलने में देरी हो रही है।
आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि हम लोगों की मांग तत्काल पूरी नहीं कराई की गई तो कार्यालय में ताला बंद कर दिया जाएगा। आशा संघ के जिला संरक्षक फूल चंद चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष सुशीला चौधरी, आरती देवी, किरन, संतोला देवी, नीलम सिंह, उर्मिला, अर्चना, रेखा, विद्यावती, सरिता, आरती, सुधा, सीतापति, सुनीता देवी, सत्या देवी, मंजू, लक्ष्मी, किरन, सरिता आदि मौजूद रहीं।