फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार का पुतला जलाया

Sat, 19 Mar 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोडवेज तिराहे पर पेट्रोल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला जलाया। - फोटो : रमेश मिश्र
विज्ञापन
बस्ती। पेट्रोल और डीजल के मूल्य में अभूतपूर्व वृद्धि के विरोध में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों और नेताओं ने शुक्रवार को रोडवेज तिराहे पर स्थित पं नेहरू की प्रतिमा के समक्ष केंद्र सरकार का पुतला जलाया। मोदी सरकार पर जनहित से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


अंकुर वर्मा ने कहा कि विश्व बाजार में तेल की कीमते कम होने के बावजूद केन्द्र की मोदी सरकार उपभोक्ता हितों के साथ खिलवाड़ कर अपना खजाना भर रही है। कहा कि पेट्रोल और डीजल का मूल्य बढने पर मंहगाई खुद ब खुद बढ़ जाती है। मोदी सरकार ने अच्छे दिनों का सपना दिखाया था किन्तु देश की जनता पर मंहगाई का बोझ लादा जा रहा है।

युवा कांग्रेस नेताओं ने अच्छे दिन कहां गए, जुमले बाजों की सरकार नहीं चलेगी आदि नारे लगाते हुए इसे वापस लेने की मांग कर प्रदर्शन किया। इसमें सचिन शुक्ल, मनोज पांडेय, गंगा मिश्र, विश्वनाथ चौधरी, धनंजय सिंह, पवन वर्मा, अर्जुन कन्नौजिया, आशीष श्रीवास्तव, मनीष कन्नौजिया, गोपाल पांडेय, सूरज भारद्वाज, सन्तोष भरद्वाज, अभिषेक शुक्ल, कौशिक सिंह, सूरज सोनकर, पवन अग्रहरि, मंटू पांडेय, शुभम श्रीवास्तव, मो जलील, विक्रम चौहान, मो अरशद, अर्जित गुप्ता, विवेक श्रीवास्तव, राम प्रसाद, गिरधारी लाल,शनि भरद्वाज, लवकुश गुप्ता, इश्तियाक अहमद, विनोद, रजत, चंचल आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें