फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदारों ने सहायक अभियंता को पीटा 

Wed, 08 Jun 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मारपीट
विज्ञापन
बस्ती। नगरपालिका में बिना कार्य कराए लाखों रुपये के बिल पर हस्ताक्षर से इन्कार करने पर एई के घर में घुसकर कुछ ठेकेदारों ने उनके साथ बदसलूकी और हाथापाई की। उन्होंने इसकी शिकायत एडीएम, अध्यक्ष नगरपालिका और ईओ से की है। घटना से सहमे एई को लंबे अवकाश पर चले गए हैं।
विज्ञापन


एडीएम राकेश कुमार सिंह ने एई की शिकायत की जांच का निर्देश दिया है। पालिका अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्त ने बताया कि अगर उनके सामने मारपीट करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई का प्रस्ताव लाया जाएगा तो उसे वह तत्काल अनुमोदित कर देंगे।  अधिकारियों को लिखे पत्र में नगरपालिका के सहायक अभियंता अजय कुमार मिश्र ने कहा है कि पहली जून को नगरपालिका परिसर स्थित उनके आवास में नशे में धुत कुछ ठेकेदार घुस आए और उनसे बिना कार्य कराए तीन पत्रावलियों पर जबरदस्ती हस्ताक्षर कराने के लिए दबाव बनाने लगे।

हस्ताक्षर से इन्कार करने पर ठेकेदारों ने उनके साथ दुर्व्यवहार और हाथापाई की। बताया जिन पत्रावलियों पर ठेकेदार उनसे हस्ताक्षर करवाना चाहते थे उनमें आवास विकास में इंटरलॉकिंग सड़क, नाली का निर्माण कार्य व मालवीय रोड पर सड़क व नाला सुधार एवं विवेकानंद कालोनी के कार्य शामिल है। बताया कि जिन कार्यों के सत्यापन के लिए दबाव बनाया गया, उससे वह संतुष्ट नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें