फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन

Wed, 30 Mar 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मंगलवार को मार्च निकालते अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बस्ती। भाजपा नेता अधिवक्ता अजय सिंह और उनके परिजनों को हत्या के मामले में अभियुक्त बनाए जाने से नाराज अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। मंगलवार को हर्रैया तहसील परिसर में प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन


भाजपा नेता अधिवक्ता अजय सिंह के समर्थन में अब बार एसोसिएशन भी आ गया है। मंगलवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में तमाम अधिवक्ता तहसील में एकत्र हुये। यहां पर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

अध्यक्ष त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा नेता को राजनैतिक कारणों से फर्जी ढंग से अभियुक्त बनाया गया है। दूर-दूर तक अरविंद सिंह की हत्या में उनका हाथ नहीं है। वह तो भाजपा के सच्चे कार्यकर्ता हैं। बार के मंत्री बालकृष्ण पांडेय ने कहा कि प्रशासन सहित आम जन मानस में अजय सिंह को फर्जी फंसाने की चर्चा है। पूर्व अध्यक्ष हरिभान सिंह, सीताराम दुबेे, अखिलेश दुबे, इंद्रजीत सिंह, बलदेव पांडेय, मोहम्मद इस्लाम, धीरेंद्र सिंह, प्रेम नरायन पांडेय, भगवती प्रसाद श्रीवास्तव, भागवत प्रसाद मिश्रा, अशोक कुमार तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें