फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलिंग एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई की सिफारिश

Mon, 25 Jan 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बिलिंग कंपनी की लापरवाही के चलते बड़ी संख्या में लोग बिल का भुगतान ही नहीं कर पाए हैं। इससे राजस्व उगाही का लक्ष्य प्रभावित हो रहा है। दिसंबर में 65 फीसदी उपभोक्ताओं ने बिल का भुगतान ही नहीं किया। इस मामले में मुख्य अभियंता सीपी गुप्त ने बिलिंग एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन

 
एक तरफ बिजली विभाग के अधिकारी बिल वसूली में लगे हैं, दूसरी तरफ एजेंसी बिलिंग ही नहीं कर पा रही है। दिसंबर में मात्र 15597 उपभोक्ताओं का ही बिल बन पाया, जबकि 25 हजार से अधिक की बिलिंग करनी थी।
मुख्य अभियंता ने बताया कि बिजली मीटर की रीडिंग लेने और मौके पर बिल उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी विभाग की ओर से प्राइवेट एजेंसी को दी गई है।

बताया कि माह दिसंबर में एजेंसी ने मात्र 15597 उपभोक्ताओं का ही बिल बनाया। एजेंसी की लापरवाही के चलते लगभग साढ़े नौ हजार बस्ती जिले के शहरी उपभोक्ताओं को बिल ही नहीं मिला। इसके चलते विभाग को राजस्व नहीं मिल सका।
विज्ञापन


65 फीसदी उपभोक्ताओं ने नहीं किया बिल का भुगतान
बस्ती। माह दिसंबर शहर के 65 फीसदी उपभोक्ताओं ने बिजली का बिल मिलने के बाद भी भुगतान नहीं किया। 15597 उपभोक्ताओं को बिल भेजा गया, मगर इसमें से मात्र 5459 उपभोक्ता ने ही बिल के सापेक्ष भुगतान किया। मुख्य अभियंता ने बताया कि सोमवार से पचास हजार रुपये से अधिक के बड़े बकाएदारों के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा।

अधिकारी व कर्मचारी बिना कनेक्शन लिए प्रयोग करे बिजली
बस्ती। मुख्य अभियंता सीपी गुप्त ने बताया कि विभाग उन सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची बनाने जा रहा है, जो बिना कनेक्शन लिए चोरी छिपे बिजली का प्रयोग कर रहे हैं। बताया कि चोरी-छिपे बिजली का प्रयोग करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के बारे में उनके विभागों के मुखिया को पत्र लिखा जाएगा।

मंडल में दो लाख 17 हजार बिक चुका एलईडी बल्ब
बस्ती। बिजली बचाओ अभियान के तहत कम कीमत पर विभाग की ओर से कैंप लगाकर और प्रचार वैन के जरिए अब तक दो लाख 17 हजार एलईडी बल्ब की बिक्री की जा चुकी है। उपभोक्ताओं को सात बाट का एलईडी बल्ब मात्र सौ रुपये में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बस्ती में सबसे अधिक एक लाख 27 हजार, सिद्धार्थनगर में 35672 और जनपद संतकबीरनगर में 37 हजार एलईडी बल्ब बिक चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें