सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मंडवा गांव में
सांप्रदायिक बवाल के पांच दिन बाद धीरे-धीरे गंाव का जनजीवन बहाल हो रहा
है। हालांकि अभी भी दोनों समुदायों में अविश्वास की भावना कम नहीं हो रही
है। एडीएम, एडीशनल एसपी और एसडीएम, सीओ कैंप किए हुए हैं। अभी भी भारी
पुलिस बल और पीएसी तैनात है। गंावों की गलियों में गश्त कर रही है।
मंडवा
गंाव और मजरे सेनीपुर, ओझीपुर, बनियापुर एवं भैरवां में स्थित पूरी तरह से
सामान्य है। मजरों के लोग पहले की तरह काम काज में लग गए हैं।
लेकिन अभी
भी लोग एक दूसरों को शक की निगाह से देख रहे हैं और सलाम दुआ भी नहीं हो
रही है। गंाव में जो परिवार हैं। अब वह घरों से बाहर निकलकर रोजमर्रा के
कामों में लग गए हैं।
गंाव की सुरक्षा व्यवस्था में प्रशासन किसी भी तरह की
ढील नहीं दे रहा है। गंाव और मजरों में एडीशनल एसपी, एडीएम और एसडीएम घर
घर जाकर लोगों के दिल से भय निकालकर विश्वास की भावना बहाल करने में लगे
हैं।
जो लोग गंाव से पलायन कर गए हैं। उन्हें गंाव में लाने का प्रयास किया
जा रहा है। मजरों में एसडीएम और सीओ ने जाकर लोगों से पहले की ही तरह रहने
को कहा है।