फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 27 Oct 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार दोपहर 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार देर रात हर्रैया के संसारी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। वहीं एसओ ने मेडिकल कॉलेज जाकर पीड़िता के बयान लिए।
विज्ञापन


रविवार दोपहर 16 वर्षीय किशोरी के साथ हर्रैया थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने दुष्कर्म किया था। चीख सुनकर वहां पहुंची महिला को छात्रा बेहोशी की हालत में मिली थी। पहचानने के बाद महिला ने किशोरी के घरवालों को इसकी जानकारी दी। घरवाले उसे बेहोशी की हालत में लेकर थाने पहुंचे।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार चौधरी के विरुद्ध दुष्कर्म और पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज किया। बाद में महिला पुलिस के संरक्षण में पीड़िता को महिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


 रविवार देर रात हालत बिगड़ने पर उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। एसओ हर्रैया ने बताया कि आरोपी पकड़ा जा चुका है। उन्होंने सोमवार को मेडिकल कालेज पहुंचकर पीड़िता के बयान लिए। वहीं  पीड़िता की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें