फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर गड्ढे में गिरकर दो की मौत 

Fri, 27 May 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय करमहिया के सामने सड़क के बीच में गड्ढा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुधौली। रुधौली थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी हाइवे पर करमहिया प्राइमरी स्कूल के सामने बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे निर्माणाधीन पुलिया के गड्ढे में गिरकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक इसी थानाक्षेत्र के हनुमानगंज करमहिया गांव में बारात जा रहे थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


रुधौली थानाक्षेत्र के गंधरिया नानकार निवासी लल्लन के बेटे की बुधवार को हनुमानगंज के गंगोली गांव में बारात जा रही थी। सोनहा थाना क्षेत्र के बसडिलिया निवासी बृजभूषण उर्फ नीरज सिंह (26) पुत्र इंद्रजीत सिंह अपने साथी दिलीप पुत्र गणेश निवासी खैरा बजाज बाइक से बारात में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही करमहिया के पास पहुंचे, कि हादसे का शिकार हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर मुकामी पुलिस पहुंची और दोनों घायलों को सीएचसी ले गई, लेकिन पहुंचते ही डाक्टर ने नीरज सिंह को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल दिलीप को जिला  अस्पताल के लिए रेफर किया गया था, जिनकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई।

गड्ढा बना मौत का कारणः बात चाहें गोरखपुर-लखनऊ हाइवे की हो या लुंबिनी-दुद्धी टू लेन निर्माणाधीन हाइवे की, दोनों पर बने गड्ढ़े जानलेवा साबित हो रहे हैं। जिस गड्ढे में गिरकर दोनों युवक काल कवलित हुए, उसे एनएचएआई ने पुलिया बनाने के लिए खोदकर खुला छोड़ दिया। घटना के बाद सुबह उधर से गुजर रहे मंगल प्रसाद, रजनीकांत, देवेंद्र सिंह, अमरदेव सिंह आदि ने इसके लिए पूरे सरकारी तंत्र को कठघरे में खड़ा किया। उनकी दलील थी कि यदि एनएचएआई ने लापरवाही की तो उसके लिए बाकी विभाग के अधिकारियों ने क्यों नहीं संज्ञान लिया, जबकि हाइवे के बीच इस तरह के गड्ढ़े बने हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें