फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की ट्रक से टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
हादसा - फोटो : amaruajala
विज्ञापन
साऊंघाट। 
विज्ञापन

तेज गति में ओवरटेक के दौरान बेकाबू डंपर ने ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। डंपर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरे लेन में पहुंच गया। ट्रक चालक के साथ हाईवे पर काम कर रहा मजदूर भी घायल हो गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मजदूर की हालत गंभीर देखकर गोरखपुर रेफर कर दिया।
 हादसा शनिवार दोपहर हुआ। गुजरात से प्लाई लेकर बिहार के मुजफ्फरपुर जा रहा ट्रक चालक जैसे ही पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के चैनपुरवा फ्लाईओवर से उतर रहा था कि पीछे से डंपर चालक ने तेज गति में ओवरटेक करना चाहा कि ट्रक के अगले हिस्से में जोरदार टक्कर लग गई। पुल का ढाल होने से स्पीड और बढ़ गई। डंपर चालक डिवाइडर को तोड़ता हुआ दूसरी लेन जा पहुंचा। ट्रक चालक अनूप (35) बारा, जिला आगरा के दोनों पैर गाड़ी में फंस गए। हादसे के बाद जुटी भीड़ और पुलिस के सहयोग से उसे ट्रक से बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना पर एनएचएआई के लोग भी पहुंच गए। 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, हाईवे की ओर से कार्य कर रहे 50 वर्षीय राम कमल निवासी धर्मूपुर बस्ती भी डंपर से घायल हो गए। दुर्घटना के समय राम कमल डिवाइडर की पेंटिंग कर रहे थे। एनएचएआई के एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। ट्रक चालक का इलाज बस्ती जिला अस्पताल में चल रहा है। डंपर चालक मौका देखकर भाग निकला। दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। हाईवे कर्मियों और पुलिस ने मशक्कत के बाद आवागमन चालू कराया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश चौबे ने बताया कि डंपर को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



बेकाबू बाइक डिवाइडर से टकराई, तीन घायल
विक्रमजोत। 
फोरलेन पर गोंडा-बस्ती जिले की सीमा पर लोलपुर के पास बाइक अनियंत्रित होने से उस पर सवार तीन युवक घायल हो गए। सीएचसी के डॉक्टरों ने एक की हालत गंभीर होने पर फैजाबाद रेफर कर दिया।
शनिवार को छावनी थाना क्षेत्र के अनिल कुमार विश्वकर्मा पुत्र छोटेलाल हियारूपुर, रवींद्र तिवारी पुत्र कृष्ण प्रसाद नटौवा तथा वेदप्रकाश पुत्र अच्छेलाल निवासी चिरियाहवा एक ही बाइक से अयोध्या गए थे। शाम करीब छह बजे वहां से लौट कर घर आ रहे थे कि लोलपुर के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। डिवाइडर से टकराने पर तीनों सड़क पर जा गिरे। गनीमत यह कि पीछे कोई भारी वाहन नहीं था। हादसा होते ही आसपास के लोग और राहगीर पहुंचकर अलग हटाया। किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। इससे तीनों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस और एंबुलेंस सेवा को सूचना दी गई। लोगों की मदद से एनएचएआई एंबुुलेंस से घायलों को सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र जायसवाल ने अनिल कुमार की हालत गंभीर देखते हुए फैजाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रवींद्र और वेदप्रकाश का इलाज इलाज सीएचसी पर ही चल रहा है। सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंच गए।
विज्ञापन



ट्रेलर की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, चालक घायल

परशुरामपुर। 
राष्ट्रीय राजमार्ग के घघौवा पुलिस चौकी के पास ट्रेलर की टक्कर से ट्रैक्टर पलट गया। जिस पर बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक खेत जोतकर शुक्रवार देर शाम वापस गांव आ रहा था। रामनगर निवासी रामशंकर पांडेय के ट्रैक्टर का चालक पांचू (18) खेत जोतने गया था। वापसी में शाम हो गई। हाईवे स्थित घघौवा के पास फैजाबाद की ओर जा रहे ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा कर पलट गया। दुर्घटना के दौरान चालक कूद गया लेकिन बगल में बैठा 15 वर्षीय मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने निजी साधन से मोहित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय फैजाबाद रेफर कर दिया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें