पुरानी बस्ती क्षेत्र के बन्नी गांव में 28 वर्षीय जय बहादुर सिंह का शव छत के कुंडे में फंसाये फंदे से लटकते पाया गया। शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे बुआ के घर मांगलिक समारोह से लौटकर पहुंची मां ने दरवाजा खोला तो बेटे का हाल देखकर चीख पड़ीं। सूचना पर एसओ पुरानी बस्ती सर्वेश राय ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया।
संतकबीरनगर जिले के बढ़या ठाटर गांव में जय बहादुर सिंह की बुआ के घर शादी थी। परिवार के सभी लोग गए थे। कार्यक्रम के बाद जय बहादुर की पत्नी बबली अपने बेटे के साथ मायके रुधौली थाने के टिकरी चली गईं। शुक्रवार को मां घर पहुंची तो बेटे की लाश देख अवाक रह गईं। घटनास्थल के पास से पुलिस को शराब की बोतल मिली है। एसओ सर्वेश राय का कहना है कि दो भाइयों में बड़े जय बहादुर का छोटा भाई अपनी पत्नी की हत्या के जुर्म में कैद की सजा काट रहा है।