फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

विज्ञापन
रोते-बिलखते घरवाले। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रुधौली। 
विज्ञापन

नसीबगंज चौराहे के पास शुक्रवार को एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक दसिया स्थित महाविद्यालय पर बहनों को परीक्षा देने के लिए छोड़ने गया था। पुलिस ने ट्रक और चालक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

रुधौली थाना क्षेत्र के बनकटिया निवासी अली हुसैन (25) पुत्र गुलाम शुक्रवार सुबह अपनी बहनों आशिया और गुड़िया को बाइक से लेकर क्षेत्र के दसिया स्थित महाविद्यालय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने गया था। बहनों को छोड़ कर वह घर लौट रहा था कि नसीबगंज चौराहे के पास अचानक ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया। बाइक सीधे ट्रक की चपेट में आ गई। गंभीर घायल हुए अली हुसैन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अपने चार भाइयों में वह तीसरे नंबर पर था। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें