फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू ठेकेदार के मुंशी की रहस्यमय हालात में मौत

विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कलवारी/बस्ती। 
विज्ञापन

अंबेडकरनगर के अलीगंज थानाक्षेत्र के रायपुर बालू खनन स्थल पर ठेकेदार के मुंशी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खदान पर मौजूद लोग और पुलिस डंपर से दबकर मौत होने की बात कह रहे हैं, जबकि मृतक के परिवार वाले सुनियोजित हत्या करार दे रहे हैं। शुक्रवार तड़के हुई घटना की सूचना मिलते ही कलवारी और अलीगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना अलीगंज थाना क्षेत्र में होने के कारण वहां की पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में लिया। खबर लिखे जाने तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। 
 नगर थाना क्षेत्र के पिपरा गौतम निवासी 26 वर्षीय दीपक सिंह इसी थान क्षेत्र के मूल निवासी तेज प्रताप उर्फ सुड्डू सिंह की बालू खदानों पर काम करते थे। कुछ दिन पहले तक दीपक और उनके बड़े भाई संजय सुड्डू सिंह की डिंगरापुर कलवारी स्थित खदान पर थे। सात नवंबर को उन्हें अंबेडकरनगर जिले की रायपुर खदान पर भेज दिया गया, जबकि रायपुर की खदान पर दीपक को मुंशी का काम सौंपा गया। वह लोड होकर जाने वाले वाहनों का हिसाब-किताब रखता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 शुक्रवार तड़के रहस्यमय हाल में दीपक की लाश पाई गई। खदान पर मौजूद कुछ लोगों ने डंपर बैक करते समय उसकी चपेट में आने से मौत होने की बात कही, लेकिन बड़े भाई संजय इसे सुनियोजित हत्या करार दे रहे हैं। कहते हैं कि मौत की जानकारी होते ही उन्होंने डंपर को वहां से नहीं हटाने के लिए कहा था फिर भी वाहनों को हटा दिया गया। इस मामले में एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि अंबेडकरनगर पुलिस से फीडबैक मिला है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौत दुर्घटना में होने या हत्या होने की आशंका का जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मिल सकेगा। बालू खदान पर मुंशी दीपक सिंह के पिता ओंकार सिंह निवासी पिपरा गौतम थाना नगर की तहरीर पर अंबेडकरनगर के अलीगंज थाने में ठेकेदार सहित तीन के खिलाफ शुक्रवार शाम पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हत्या में नगर थाने के महरीपुर के लौकिहवा निवासी तेज प्रताप उर्फ सुड्डू सिंह, उनके भाई गुड्डू सिंह और अतुल सिंह के नाम शामिल हैं। अलीगंज के थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि तहरीर में बताया गया है कि 16 नवंबर शाम को ठेकेदार सुड्डू से दीपक की किसी बात पर झगड़ा हुआ था। इसी से उसने डंपर के नीचे दबाकर मार डाला। जिसके आधार पर उक्त तीनों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें