फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉट सर्किट से धागा चरखा में लगी आग, लाखों की क्षति

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के खैराबाद गांव स्थित एक धागा चरखा में शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे शॉट सर्किट से आग लग गई। अगलगी की इस घटना में धागा चरखा फैक्टरी में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर राजस्व निरीक्षक और हल्का के लेखपाल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर अगलगी की घटना में हुए क्षति की रिपोर्ट बनाकर जिला मुख्यालय भेजने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के खैराबाद निवासी इम्तियाज अहमद पुत्र इकबाल अहमद का गांव के यूनियन बैंक के पास साड़ी बनाने के लिए धागे चरखे के द्वारा भीम बनाने वाले कारखाना है। कारखाने में कार्य करने वाले बुनकर और दूसरे लोग जुम्मा की नमाज अदा करने मस्जिद में गए हुए थे। इसी दौरान बिजली शॉट सर्किट के चलते कारखाने में आग लग गई। आग की घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे बुनकरों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटे तेज होने से थोड़ी देर में कारखाने में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें