फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटावेटर में फंसकर युवक की मौत

विज्ञापन
रामललित फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत तरेता में जुताई कराते वक्त रोटावेटर में फंसकर 24 वर्षीय रामललित गुप्ता की मृत्यु हो गई। रोटावेटर के ऊपर पांव रखकर ट्रैक्टर पर पीछे से चढ़ने के प्रयास में हुए हादसे की ट्रैक्टर चला रहे युवक को भनक तक नहीं लगी। कुछ दूर चलने के बाद पीछे मुंड़ा तो रोटावेटर में फंसा देखकर चौंक गया। उसके शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंच गए। 
विज्ञापन

मौके पर थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह व एसआई धर्मेन्द्र कुमार प्रजापति पहुंचे और रोटावेटर के नट-बोल्ट को खोलकर शव निकाला गया। मृतक की मां कलावती, बडे़ भाई रामवेलास, सुक्खू व सबसे छोटे भाई रविन्द्रनाथ भागते खेत में पहुंचे। भाई का शव देखते ही वह बेहोश हो गए। लोगों ने उन्हें बड़ी मुश्किल से संभाला। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इनकार किया है। परिवार के लोग इत्तेफाकन घटना में कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहते, इसलिए अंतिम संस्कार के लिए शव उनके सुपुर्द कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें