पत्नी की हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा काट रहे बंदी की शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर मौत हो गई। सीने में तेज दर्ज की शिकायत पर परशुरामपुर थाने के रसूलपुर निवासी राजेंद्र को जेल अस्पताल में भर्ती करके इलाज किया जा रहा था लेकिन हालत बिगड़ते देखकर रेफर कर जिला अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया गया।
जेलर अनिल कुमार सुधाकर ने बताया कि राधिका उर्फ राजेंद्र प्रसाद (30) को 2011 में पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर उसे जिला कारागार में लाया गया। बैरक नंबर तीन में बंद उस बंदी की तीन वर्ष बाद 2014 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। तब से वह सजा काट रहा था। शनिवार को सीने में एकाएक दर्द की शिकायत पर इलाज शुरू किया गया। जेल के भीतर अस्पताल में इलाज के बावजूद जब सुधार नहीं हुआ तो जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।