फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गबन के आरोपी बंदी की हर्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
बस्ती। गबन के आरोप में जेल भेजे गए 50 वर्षीय विचाराधीन बंदी योगेंद्र प्रसाद की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पूर्वांचल बैंक की रुधौली शाखा के तत्कालीन कैशियर रहे योगेंद्र प्रसाद पर अमानत में खयानत और फ्रॉड का मुकदमा दर्ज हुआ था। 22 जुलाई 2015 को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए। 
विज्ञापन

 योगेंद्र प्रसाद (50) पुत्र हरिहर प्रसाद जनपद संतकबीरनगर के महुली थाना के अंतर्गत हरिहरपुर के निवासी थे। कारागार प्रशासन के अनुसार सोमवार रात अचानक योगेंद्र की तबीयत बिगड़ी। जेल चिकित्सक ने रात तकरीबन साढ़े नौ बजे कारागार के अस्पताल से जनपद चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहां आधीरात को बंदी की मौत हो गई। डीएम सुशील कुमार मौर्य के निर्देश पर सीएमओ ने तीन डॉक्टरों का पैनल गठित कर दिया। जिनकी निगरानी में पोस्टमार्टम किया गया। वीडियोग्राफी भी कराई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें