फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुपके से ट्रेन के नीचे घुसकर आत्महत्या की

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
टिनिच। गौर थाना क्षेत्र के टिनिच रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर ट्रेन से कटकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। 
विज्ञापन

 कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रैकवार गांव निवासी पेशकार यादव (28) पुत्र भवानी यादव दिल्ली में रहकर काम करता था। कुछ दिन पहले ही दिल्ली से घर आया था। शनिवार की देर शाम किसी बात को लेकर घर में विवाद हो गया। इसी बात से नाराज होकर वह घर से टिनिच की तरफ चल दिया। शाम सात बजे रेलवे स्टेशन पहुंच गया। प्लेटफार्म पर ट्रेन आने का इंतजार करने लगा। कुछ देर बाद 55028 डाउन गोंडा- गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन पहुंची कि ट्रेन के नीचे चला गया। जैसे ही ट्रेन चली उसने अपना गला पहिए के नीचे रख दिया। ट्रेन जाने के बाद यात्रियों ने देखा तो तत्काल स्टेशन प्रबंधन को सूचना दी। रेल कर्मियों ने पुलिस को सूचना देने के साथ शव को बाहर निकाला। कुछ देर बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया पुलिस ने पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें