बभनान (बस्ती)। कस्बे में कार सवार बालिका को जबरन कार में बैठाकर अपहृत कर ले गए। पहली फरवरी की घटना में अपहृता के पिता की तहरीर पर गौर पुलिस ने तीन पर मुकदमा दर्ज कर बालिका का पता लगाने में जुट गई।
एक वार्ड निवासी पिता ने पुलिस को तहरीर दी कि एक फरवरी दिन में करीब तीन बजे उसकी 15 वर्षीय पुत्री कस्बे में कुछ खरीदारी करने गई थी। वहीं से कुछ लोगों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया। शाम तक घर न पहुंचने पर खोजबीन शुरू हुई। दूसरे दिन सुबह पांच बजे एक फोन पर धमकी दी गई। बृजेश गौतम व श्रवण निवासी बेलहरी बुजुर्ग थाना छपिया जनपद गोंडा व सद्दाम निवासी गौर बाजार थाना गौर पर मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।