फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर के चपेट में आने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट से किसान की मौत
विज्ञापन

मड़ाई के दौरान परशुरामपुर के चौरी बाजार में हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
परशुरामपुर। थाना क्षेत्र के चौरी बाजार में मंगलवार देर रात गेहूं की मड़ाई कर रहा किसान ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल को परिजन एक निजी अस्पताल में ले गए। उपचार के बाद घर ले आए लेकिन रात में अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिससे बुधवार भोर में मौत हो गई।
विज्ञापन

चौरी बाजार निवासी मंगल जायसवाल (45) पुत्र केदार मंगलवार रात 10 बजे गेहूं की मड़ाई कर रहे थे। इस दौरान ट्रैक्टर की स्पीड तेज करने लगे लेकिन अचानक गियर लग गया, जिससे ट्रैक्टर उनके ऊपर चढ़ गया। हादसे में गंभीर घायल मंगल को आनन-फानन परिजन बस्ती के निजी अस्पताल ले गए। घरवाले इलाज के बाद हालत में सुधार देखकर वहां से रात में ही घर ले आए। बुुधवार भोर करीब तीन बजे मंगल के शरीर में तेज दर्द होने लगा। परिवार के लोग फिर अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करते कि उन्होंने दम तोड़ दिया। गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें