फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंपो से गिरा बालक, बोलेरो से रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनहा (बस्ती)। ननिहाल से मां के साथ टैंपो से गांव आ रहा बालक अचानक धोबहिया चौराहे पर गिर गया। पीछे से आ रही बोलेरो उसे कुचलते हुए निकल गई। जब तक लोग दौड़ते और अस्पताल ले जाते बालक ने दमतोड़ दिया।
विज्ञापन

हादसा गौर-वाल्टरगंज मार्ग के धोबहिया चौराहे पर बृहस्पतिवार शाम को हुआ। सोनहा क्षेत्र के असुरैना गांव की गीता देवी पत्नी बाबू लाल अपने बेटे रूपेश (8 साल) के साथ भतीजी की शादी में शामिल होने 17 जून को गौर क्षेत्र के सिधारे जोत गांव गई थीं। बृहस्पतिवार को शाम करीब छह बजे बेटे के साथ घर वापस आने के लिए टेंपो पर बैठीं। गौर-वाल्टरगंज मार्ग के धोबहिया चौराहे पर टेंपो चालक साइड से निकल रहा था कि अचानक रूपेश सड़क पर गिर गया। तभी बगल से निकली बोलेरो की चपेट में आ गया। आस पास के लोग दौड़े और गंभीर घायल बालक को गौर सामुदायिक अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की तब तक उसकी मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद वाहन चालक भाग निकला। बेटे की मौत की सूचना असुरैना पहुंचते ही लोग चीखने चिल्लाने लगे। गांव के लोग भी स्तब्ध रह गए। देर शाम अंत्येष्टि कर दी गई। पुलिस को इस संबंध में तहरीर भी नहीं दी गई। रूपेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई संजय यादव, दूसरा भाई शिव लाल है। असुरैना गांव में शुक्रवार को भी मातम छाया था। परिवार की चीख पर हर किसी की आंखें नम हो जा रही थीं।

इंसेट
सर्प दंश से युवती की मौत
विक्रमजोत। सोनबरसा निवासी जंग बहादुर उर्फ करिया कि 17 वर्षीय बेटी सोनू की सर्प दंश लेने से मौत हो गई। शुक्रवार दिन के करीब 11 बजे वह घर के सामने पड़े पुराने छप्पर को हटा रही थी। इसी दौरान छप्पर में छिपे सर्प ने दंश लिया। परिवार वालों को जानकारी हुई तो आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छावनी लेकर पहुंचे। हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने फैजाबाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने के पहले ही सोनू की मौत हो गई। वापस लाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें