फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटा चक्की में दुपट्टा फंसने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान (बस्ती)। गौर थाना क्षेत्र के बभनान नगर पंचायत के वॉर्ड नंबर 11 सुभाष नगर में आटा चक्की के पट्टे में दुपट्टा फंसने से एक महिला की मौत हो गई। हालांकि इस मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

45 वर्षीय सुनीता बुधवार की रात घर में लगी आटा चक्की पर गेहूं पीस रही थी। इसी बीच उसका दुपट्टा चक्की के पट्टे में फंस गया। इसके चलते उसका गला कस गया इससे थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई। जब देर तक सुनीता कमरे में नहीं पहुंची तो पति राम नरेश वहां पहुंचा, पत्नी को जमीन पर गिरा देख उसके होश उड़ गए। पति ने डॉक्टर को बुलवाया। डॉक्टर ने जांच पड़ताल के बाद सुनीता को मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना को लेकर लोग तमाम कयास लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सुनीता की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। घटना को लेकर पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें