फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के दो मामलों में आठ लोग नामजद

Wed, 20 Apr 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घायल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। जिले के दो थाना क्षेत्र में मारपीट की हुई दो घटनाओं में आठ लोगों के विरुद्घ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मारपीट की एक घटना लालगंज तो दूसरी परशुरामपुर थाना क्षेत्र में हुई।
विज्ञापन


लालगंज थाना क्षेत्र के कल्यानपुर गांव में पुरानी रंजिश और रास्ते के विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पर पक्ष पर हमला बोल दिया। मारपीट के बाद जानमाल की धमकी दी। इस मामले पीड़ित पक्ष के संतराम तिवारी पुत्र स्व. काशी राम तिवारी की तहरीर पर परशुराम तिवारी पुत्र श्याम सुन्दर, कमलदेव पुत्र परशुराम तिवारी और तीन महिलाओं समेत पांच लोगों के  विरुद्ध मारपीट की धारा में केस दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना एसआई उदयभान यादव को सौंपी गई है।

वहीं परशुरामपुर थाना क्षेत्र के धोबही गांव में जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों ने लहुरी देवी पत्नी मिठाई लाल हरिजन और उसके परिवार के साथ मारपीट की और जानमाल की धमकी दी। इस मामले में लहुरी की तहरीर पर गांव के ही रामसूरत पुत्र गौरी भूज, रामअचल पुत्र गौरी भूज, राजकुमार पुत्र रामसूरत के विरुद्ध मारपीट, जानमाल की धमकी देने और दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना सीओ हर्रैया कृष्ण मुरारी को सौंपी गई है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों की असलियत परख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें