फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ छप्पर जले, 22 बकरियां मरीं 

विज्ञापन
जली झोपड़ी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हर्रैया/दुबौलिया/टिनिच। आग की अलग-अलग घटनाओं में आठ छप्पर के घर और 22 बकरियां जल गईं। घटना में दो अन्य मवेशी भी झुलस गए। साथ ही गेहूं के खेत में भी आग से फसल जल गई। फायर ब्रिगेड दस्ता आग बुझने के बाद पहुंचा, जिसे लेकर लोगों में गुस्सा है। 
विज्ञापन

 हर्रैया क्षेत्र के नगरा दूबे में शनिवार रात झोपड़ी में आग लग गई। जिसमें 17 बकरियां मर गईं। गांव के कल्पू का परिवार झोपड़ी में रहता है। बगल में फूस की टाटी बनाकर बकरियां और एक-एक गाय व भैस बधे थे। शनिवार रात लगभग 11 बजे आग लगने पर गुहार लगाने लगा। सूचना के करीब दो घंटे बाद अग्निशमन दल पहुंचा। राजस्व निरीक्षक राम सजीवन गुप्ता व लेखपाल हीरालाल ने क्षति का आकलन कर अहेतुक सहायता की रिपोर्ट भेज दी। तहसीलदार नवीन प्रसाद ने शासनादेश के अनुसार सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। 

 
दो बीघा फसल जली 
टिनिच। गौर क्षेत्र के टिनिच चौकी अंतर्गत हाईटेंशन तार गिरने से दो बीघा गेहूं की फसल जल गई। अजगैवा जगंल ग्राम पंचायत के बभनगावां पुरवा निवासी पल्टू राम, रामचंद्र, शिव प्रसाद, राम भवन के गेहूं के खेत के ऊपर से हाईटेंशन तार गया है। दिन में साढ़े चार बजे सप्लाई आते ही तार टूट कर खेतों में गिर गई। इसके कारण गेहूं की फसल जल गई। 
विज्ञापन


छप्पर फूंकने का आरोप 
दुबौलिया। क्षेत्र के भरपुरा के एक व्यक्ति ने गांव के दो लोगों पर छप्पर में आग लगाने का आरोप लगाया है। उसी छप्पर में पांच बकरियां बधी थी। जलने से उनकी मौत हो गई। गंगाराम व कौशिल्या ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गांव के दो लोगों पर रात करीब 12 बजे आग लगाने का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता ने दोनों पक्ष की तरफ से तहरीर मिलने की बात कही है। 

शॉर्ट सर्किट से फसल जली 
दुबौलिया/रुधौली। ब्लॉक क्षेत्र खंड के आराजी डूही धरमूपुर मुस्तहकम गांव के सीवान में रविवार की सुबह आग लग गई। गांववालों के मुताबिक करीब नौ बजे हाईटेंशन तारों के निकली चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लगी। इससे बृजभूषण सिंह का गेहूं जल गया। मौके पर ग्रामीणों ने विद्युत केंद्र को सूचना देकर पहले आपूर्ति कटाई। इसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन फसल पूरी तरह जल गई। इसी तरह रुधौली के बारीजोत गांव में राजेश यादव के गन्ने के खेत में आग लगने से दो बीघा गन्ना जल गया। फायर ब्रिगेड और पुलिस के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग बुझा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें