फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Sun, 01 Apr 2018 11:21 PM IST
अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
कोतवाली मौदहा पुलिस की गिरफ्त में इनामी बदमाश। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा बदमाश भाग निकला। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ हमीरपुर और मप्र में हत्या और लूट के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक लाल साहब लाल यादव ने बताया कि सीओ मौदहा के नेतृत्व में कोतवाली इंस्पेक्टर प्रमेंद्र कुमार सिंह ने टीम के साथ शनिवार देर रात पढ़ोरी रेलवे क्रांसिंग के पास बदमाशों की घेराबंदी की। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए छतरपुर (मप्र) के बजारी रोड, चंदला निवासी छोटेलाल सोनी पुत्र घासीराम को गिरफ्तार किया है। इसका दूसरा साथी चंदला निवासी चच्चू चौरसिया पुत्र राजेंद्र भाग निकला। गिरफ्तार बदमाश छोटेलाल सोनी के कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन


बताया कि छोटेलाल सोनी व चच्चू चौरसिया हत्या व लूट के मामले में वांछित थे। दोनों के घरों की कुर्की 31 दिसंबर 2015 को करने के बाद आरोप पत्र दाखिल किए थे। एसपी ने इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।  छोटेलाल सोनी के खिलाफ स्थानीय कोतवाली व बबीठा थाने में पेट्रोलपंप लूट तथा हत्या का मामला दर्ज है। इसके खिलाफ छतरपुर में भी लूट का मुकदमा दर्ज है।  इंस्पेक्टर प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश कान्टेक्ट किलर है जो पैसा लेकर किसी की भी हत्या करते हैं।

पुलिस की पूछताछ में छोटेलाल ने बताया कि उसने अपने दोस्त चच्चू चौरसिया के साथ मिलकर वर्ष 2014 में लाला उर्फ सफात के कहने पर मौदहा के नागर के भाई राजा की हत्या गोली मारकर की थी। उस समय राशिद उर्फ नागर जेल में बंद था। जेल से बाहर आने के बाद राशिद उर्फ नागर उनकी हत्या करने की योजना बना रहा था। इसीलिए उसकी हत्या के इरादे से पढ़ोरी रेलवे क्रासिंग के पास रुके थे। हत्या के बाद व्यापारी से लूट करने का भी प्लान था। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने पुलिस टीम में शामिल इंस्पेक्टर प्रमेंद्र कुमार सिंह, एसआई गौरव चौबे व रवींद्र यादव, जितेंद्र पांडेय, प्रताप भान, मृत्युंजय सिंह तथा प्रभाकांत शुक्ला आदि सिपाहियों को इनाम की धनराशि व प्रशस्त पत्र देकर पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें