फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के लुटेरे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

29 जनवरी को गोली मारकर लूटे थे दो लाख
182000 नकद, दो तमंचा, एटीएम कार्ड बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। दिन दहाड़े गोलीमार कर लूट मचाने वाले दो आभियुक्तों को लालगंज पुलिस एवं स्वाट टीम ने संयुक्त अभियान में धर दबोचा। आरोपियों के पास से लूट के 182000 रुपये, दो तमंचा, बाइक समेत तमाम अन्य सामान बरामद किए गए हैं। अभियुक्तों ने ही पचवस पेट्रोलपंप पर रुपये छीने थे।
बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे डीआईजी/एसपी दिलीपकुमार ने घटना का खुलासा किया। बताया कि दोनों आरोपियों ने 29 जनवरी को ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से आकारी के पास रुपये भरे बैग लूटने के दौरान विरोध पर गोलीमार दिया था। बैग में 198000 रुपये थे। जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक लालगंज राजेश कुमार मिश्रा, स्वाट प्रभारी विक्रम सिंह और सर्विलांस प्रभारी पंकज पाण्डेय की संयुक्त टीमें अभियान में लग गईं। बृहस्पतिवार को कुदरहा-लालगंज रोड़ मक्टूपुर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान अपाची सवार दो संदिग्ध दिखे। पुलिस टीम के रोकने पर फायर कर दिया। हरकत में आयी टीम ने घेर कर पकड़ लिया। अभियुक्त शमशाद और सलमान निवासी ग्राम अंडासंडा थाना मुंडेरवा ने पूछताछ में लूट की घटनाओं को कबूल किया।
विज्ञापन

बकौल एसपी अभियुक्तों ने बताया कि पाकड़डाड से ग्राहक सेवा केंद्र आकारी के संचालक संतोष यादव को रोक कर बैग छिन लिया। विरोध करने पर गोली मार दी। जिसके बाद बैग को के खेत में फेंक दिया। रकम जैकेट में भर ली। उसी रात पचवस पेट्रोलपंप के कर्मचारियों को डरा कर तीन हजार रुपये छीन लिए थे। जिसका छावनी थाने में केस दर्ज हुआ था।
गिरफ्तार करने में टीम प्रभारियों के अलावा एसआई ललित कांत यादव, मुनिंदर त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल छोटेलाल, सुरेंद्र यादव, कांस्टेबल आदित्य पाण्डेय, अजय दुबे, अरुणेश यादव, अमित पाठक, सदानंद, जनार्दन, हिन्दे आजाद, पारध्वज प्रताप सिंह, सुरेन्द्र नाथ यादव शामिल रहे। -------------------------------------------------------
विज्ञापन

दो लूट में अभियुक्तों से बरामदगी
लूट के 182000 रुपये, दो तमंचा 315 बोर, तीन कारतूस, अपाची बाइक, एसबीआई का 10 एटीएम कार्ड, तीन पासबुक, बैंक का परिचय पत्र, तीन चेक बुक, 10 आधार लिंक फार्म, आधार व पैन कार्ड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें