फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी पुष्कर के घर पुलिस की तगड़ी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी पुष्कर के घर पुलिस की दबिश
विज्ञापन


बस्ती। हफ्ते भर से सुर्खियों में छाए रहे कोतवाली कांड के मुख्य आरोपी भाजपा नेता पुष्कर मिश्र के गांधीनगर स्थित आवास पर रविवार को अचानक पुलिस जा धमकी। अतिरिक्त फोर्स के साथ पहुंची टीमों ने मौजूद सदस्यों और रिश्तेदारों से कड़ी पूछताछ की। इस दौरान पुलिस का तेवर काफी तल्ख रहा।
विज्ञापन

आसपास के लोगों का कहना है कि काफी दिनों बाद पुलिस को इस तरह से उग्र आचरण करते देेखा गया। एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि आरोपी के घर दबिश रूटीन कार्रवाई है। उनका कहना है कि जल्द ही न्यायालय से कुर्की की नोटिस जारी कराया जाएगा। पिछले शनिवार को हुई घटना में पुलिस के हाथ कोई उल्लेखनीय कामयाबी नहीं मिली। नामजद मुख्य अभियुक्तों में से किसी की भी गिरफ्तारी न क पाने से पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है। लोग यहां तक कहने लगे हैं कि पार्टी के लिए गले की हड्डी बने इस प्रकरण में पुलिस प्रशासन भी अपने बनाए जाल में उलझ गया है। एक ओर पुलिस के सामने कानूनी कार्रवाई करके सरकार के पारदर्शी दावों की साख बचाने की चुनौती है,वहीं मौजूदा परिस्थितियों से तालमेल बनाते हुए रास्ता निकालने का जोखिम भी उठाना पड़ रहा है। कोतवाली में घुसकर उत्पाल करने वालों की धरपकड़ में बैकफुट पर नजर आ रही पुलिस पर कटाक्ष होने लगा। इस मामले में एसआई मोतीलाल की तहरीर पर भाजपा नेता पुष्कर मिश्र निवासी गांधीनगर कोतवाली, प्रमोद पाण्डेय निवासी थरौली, लालगंज, तारक जायसवाल पुरानी बस्ती, अजय यादव बड़ेवन, विधमणि सिंह वाल्टरगंज, आदित्य सिंह भुवर निरंजनपुर, सलमान तुर्कहिया, अमर्त्य सुन्दरम पाण्डेय कलवारी, शिवानन्द पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, अर्पण श्रीवास्तव उर्फ चन्दन रौता चौराहा, आशीष यादव, रोहित भट्ट, विवेक चौबे, अमित श्रीवास्तव, अजय शुक्ल, प्रशान्त पाण्डेय, आदित्य, वरुण पाण्डेय, अनिल पाण्डेय और करीब 180 लोग नाम पता अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 147,148, 332, 353, 224, 225, 504, 186, 188, 506, 427 और 7 क्रिमिनल लॉ के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें