फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बानपुर पुल के नीचे मिली किशोरी की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बानपुर पुल के नीचे मिली युवती की लाश
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम में भेजी लाश
अमर उजाला ब्यूरो
बनकटी। बानपुर के कुआनो पुल के नीच 18 वर्षीय युवती की लाश शनिवार को बरामद हुई। शिनाख्त नहीं हो पाने से लालगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बानपुर कुआनो नदी में पुल के नीचे युवती की लाश की सूचना पर भारी भीड़ जुट गई। गांववालों ने लालगंज पुलिस को भी सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र ने लाश को बाहर निकलवाया। तहसीलदार पवन कसौधन के समक्ष पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र ने बताया शव के हालात देखकर जल्द हुई घटना लगती है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल सकेगा। गले में काले निशान से लगता है कि गला कसा गया है। गोरा रंग और औसत कद की किशोरी के शरीर पर काला लोवर, बैगनी टी-शर्ट व जैकेट है। शिनाख्त नहीं हो पाने से पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चौराहों पर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कोई मार कर लाश रखने की बात कह रहा तो कोई मारने के बाद फेंकने की। जबकि पुल से कूदने के निशान नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी में दिखा युवक का शव
दुबौलिया। क्षेत्र के पूरे मोतीराम गांव के पास सरयू नदी में एक युवक की लाश बहती दिखाई पड़ी। गांववालों के मुताबिक युवक की उम्र करीब 25 वर्ष के आसपास रही होगी। लाश कई दिन पुरानी बताई जा रही है। जींस पैंट पहने था। लाश बानेपुर की ओर बह गई। ग्रामीणों का कहना है कि नदी में आएदिन शव का देखा जाना आम बात है। दुबौलिया थाना प्रभारी निरीक्षक पकंज सिंह ने बताया अभी तक पुलिस को ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है, फिर भी पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें