गाजीपुर के लिए भी
फोटो
ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की मौत
सब्जी लेकर बाजार से लौटते समय हुई घटना
ईंट भट्ठे पर काम करता था गाजीपुर का गुड्डू
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव के समीप ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। घटना रविवार देरशाम की है। ईंट भट्ठे पर काम करने वाला मजदूर सब्जी लेकर बाजार से लौट रहा था।
गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाने के महुआरी निवासी 45 वर्षीय गुड्डू क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर काम करता था। रविवार शाम करीब छह बजे भानपुर बाजार से सब्जी खरीद कर ट्रैक्टर से वापर्स इंट भट्ठे पर जा रहा था। अभी वह किसान इंटर कॉलेज की फील्ड वाले रास्ते के मोड़ पर पहुंचा ही था कि ट्रैक्टर के मुड़ने के दौरान झटका लगने से वह नीचे गिर पड़ा। गंभीर घायल मजदूर के मौके पर ही मौत हो गई। साथ में मौजूद अन्य साथियों ने उसे ईंट भट्ठे पर पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सोनहा शिवाकांत मिश्र ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। शव को कब्जे में लेकर सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गुड्डू के बेटे अनिल कुमार की तहरीर पर इत्तेफाकिया घटना का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।