फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैमाइश के दौरान लेखपाल और होमगार्ड में विवाद

विज्ञापन
कप्तानगंज थाने में दी तहरीर, जांच कर रही पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पिपरौल घाट पर पैमाइश के दौरान लेखपाल और होमगार्ड में विवाद हो गया। ग्रामीणों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ। दोनो लोगों ने एक दूसरे पर आरोप लगाकर लिखित शिकायत थाने पर की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मीता सोती गांव के बगल पिपरौल घाट का पुल बन रहा है। पुल निर्माण में गांव के कई लोगों की जमीन जा रही है। साथ ही पुल के बगल में नदी की धारा में ग्राम पंचायत की ओर से गौशाला की नींव खोदी गई थी। मीता सोती गांव के तुलसीराम होमगार्ड का जमीन भी पुल निर्माण दायरे में है। शनिवार को लेखपाल राम प्रकाश मौर्या ग्राम प्रधान के साथ पैमाइश करके नजरी नक्शा बना रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक लेखपाल के मनमानी करने पर विवाद होने लगा। लेखपाल और होमगार्ड में जमकर नोकझोंक होने लगी। कहासुनी के दौरान होमगार्ड ने लेखपाल पर 20 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया। वहीं लेखपाल ने होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। ग्रामीणों ने किसी तरह से मामला शांत कराया। रविवार को दोनों लोग थाने पर पहुंचे और एक दूसरे पर आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस छानबीन कर रही है। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक सतानंद पांडेय ने बताया कि वहां कहासुनी हुई थी पेशबंदी में दोनों तरफ से तहरीर दिया गया है। छानबीन करके अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें