फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को जलाने के आरोप में पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता को जलाने के आरोप में पति गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। शहर के कांशीराम आवास में एक विवाहिता को उसके पति ने अपने साथियों के साथ आग के हवाले करा दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई और उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। यह आरोप विवाहिता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के कांशीराम कालोनी निवासी जरीना खातून ने तहरीर में कहा है कि उसकी बेटी सायदा खातून अपनी मर्जी से उक्त स्थान निवासी छोटू से विवाह की थी। बताया कि कुछ दिन तक तो सब ठीक था, लेकिन बाद में आए दिन उसे मारने पीटने लगा। शनिवार की रात्रि 11:30 बजे छोटू अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसकी बेटी को मारापीटा व मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। जिससे उसके बेटी गंभीर रूप से झुलस गई। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली एमपी चतुर्वेदी ने कहा कि तहरीर मिली थी, महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी दो की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें