फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के घायल को पुलिस ने भगाया, हालत बिगडी

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट के घायल को पुलिस ने भगाया, हालत बिगड़ी
विज्ञापन

सीएचसी से जिला अस्पताल अयोध्या रेफर
परशुरामपुर के लोनियापुरवा में हुई थी मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। ब्लॉक क्षेत्र के मल्हनी गांव के लोनिया पुरवा में मंगलवार शाम सुर्ती खरीदने गए बुजुर्ग नान्हू (62) को कहासुनी में युवकों ने पीट दिया। बुधवार को परशुरामपुर थाने पर युवकों के खिलाफ तहरीर देने गए घायल को पुलिस टरकाती रही।
विज्ञापन

गांव के नान्हू ने खुद के साथ हुई मारपीट में रिपोर्ट लिखाने बृहस्पतिवार को फिर थाने पहुंचे। घायल का आरोप है कि पुलिस ने यह कह कर भगा दिया की तुम्हारी चोटें पुरानी हैं। हम कुछ नहीं कर सकते। गंभीर अवस्था चोटहिल नान्हू को पुलिस की फटकार के बाद परिवार के लोग एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया। लोनियापुरवा निवासी 62 वर्षीय नान्हू का आरोप था कि तहरीर लेकर थाने पर गया तो पहले से मौजूद विपक्षी के सामने सिपाहियों ने बार-बार पान गुटका मंगाया। फिर खर्चा मांगा। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि मामले में मल्हनी निवासी नान्हू की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया है। मेडिकल के लिए भेजा गया था। डॉक्टर के नहीं होने से मेडिकल नहीं हो सका। तभी से वादी नान्हू थाने पर आया ही नहीं। किसी प्रकार का खर्च या रुपये मांगने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें