फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम की डाल से लटकते मिला शव,शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार क्षेत्र के मंझरिया गांव से सटे बाग में आम की डाल से लटका 35 वर्षीय युवक का शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ अनिल सिंह का कहना कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 72 घंटे मर्चयूरी में रखकर पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे गांव के राम सुरेश की पत्नी अपने बाग में गई तो आम के पेड़ की एक डाल में शव लटकते देखकर शोर मचाते गांव की ओर भागीं। कुछ ही देर में तमाम लोग पहुंच गए। सूचना पाकर यूपी-100 टीम पहुंच गई। उसके पीछे थानेदार अनिल सिंह दल बल के साथ पहुंचे । महमूदपुर गांव के बाबूलाल यादव का कहना है कि युवक को सुबह पांच बजे महमूदपुर चौराहे के पास देखा था। जिसने खुद को नेपाल का निवासी बताया था। बाबूलाल ने उसे गुड़ खिलाकर पानी पिलाने की बात भी बताई। थानाध्यक्ष अनिल सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रकरण लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें