फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बीएलओ का निलंबन तय

Mon, 04 Apr 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वोट करते युवा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। पंचायत चुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाता सूची में गड़बड़ी करने का मामला सामने आ चुका है। सबसे अधिक गड़बड़ियां हर्रैया तहसील के कप्तानगंज, परशुरामपुर, हर्रैया एवं दुबौलिया ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में होने की जानकारी उभर कर सामने आई थी। चूंकि मतदाता सूची में संशोधन करने की जिम्मेदारी पंचायत स्तर पर बीएलओ को दी गई थी, इसलिए इन्हीं पर सबसे अधिक आरोप लगाए गए। 
विज्ञापन


मतदान समाप्त होने के बाद जब राज्य निर्वाचन आयोग ने गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी तो आनन-फानन दोषी बीएलओ पर गाज गिरनी शुरू हो गई। इसी क्रम में हर्रैया के एसडीएम आरबी सिंह ने चार ब्लॉक के पांच बीएलओ को निलंबित और विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की। कार्रवाई के दायरे में दो महिला और चार पुरुष बीएलओ आ रहे हैं। इन सभी को निलंबित और उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए उपायुक्त श्रम रोजगार अनिल कुमार सिंह ने संबंधित बीडीओ एवं कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा को पत्र लिखा है। 

पंचायत चुनाव से पहले और बाद में मतदाता सूची को लेकर प्रशासन की किरकिरी हुई थी। जिले में मतदाता सूची में गड़बड़ी करने का आलम यह कि जितनी जनसंख्या नहीं थी, उससे अधिक मतदाता बना दिया गया था। इसके चलते पूरे प्रदेश में जिला सबसे नीचे आ गया है। बाद में जब प्रशासन ने सख्ती की तो ‌स्थिति में कुछ हद तक सुधार हुआ। अधिकतर शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि बीएलओ ने लालच में मतदाता सूची में हेराफेरी की। जिनका परिवार चुनाव लड़ने वाले प्रधान का विरोधी था, उनका मतदाता सूची से नाम ही काट दिया। इसके चलते मतदान के दिन ही कई बूथों पर झड़प भी हो चुकी है। 
विज्ञापन


इन बीएलओ पर होगी कार्रवाई
जिन बीएलओ को निलंबित करने और विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा गया है, उनमें कप्तानगंज ब्लॉक के बट्टूपुर में तैनात बीएलओ सुमन देवी, परशुरामपुर के ग्राम नेवाद के पवन श्रीवास्तव, हर्रैया के ग्राम सकदरहा के महेश कुमार के नाम शामिल हैं। इसी तरह दुबौलिया ब्लॉक के ग्राम तिघरा की बीएलओ मधुबाला और इसी ब्लॉक के ग्राम पंचायत सर्रैया अतिबल के विद्यासागर शामिल हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें