फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म की सूचना पर परेशान रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म की सूचना पर परेशान रही पुलिस
विज्ञापन

झूठी सूचना देने वाली महिला के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। कमरे में बंद कर दुष्कर्म किए जाने की सूचना पर कप्तानगंज पुलिस सोमवार की रात हलकान रही। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भागदौड़ करती रही। जांच के दौरान सूचना ही झूठी साबित हुई है।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने सोमवार को देर शाम करीब छह बजे डॉयल 100 पुलिस को दुष्कर्म की सूचना दी। मोबाइल फोन से बताया कि युवक ने कमरे में बंद करके उसकी लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। कुछ देर बाद ही डॉयल 100 पुलिस गांव पहुंच गई। जिसके बाद शिकायतकर्ता का लोकेशन ही नहीं मिला। कुछ ही देर में मामला पुलिस अधीक्षक के पास तक पहुंच गया। जिसके बाद कप्तानगंज के प्रभारी अनिल कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंच गए। रात करीब 11 बजे तक पुलिस छानबीन करती रही। जिसके बाद पता चला कि डॉयल 100 पुलिस को सूचना देने वाली महिला दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है। उसने जिस युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है वह छह महीने से मुंबई में रह रहा है। मामला फर्जी पाए जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। कप्तानगंज के प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सूचना देने वाली महिला को चिह्नित किया गया है। वहीं सीओ कलवारी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि फर्जी सूचना देना अपराध है। महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें