फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर दुर्घटनाओं में दो गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर हादसों में दो घायल
विज्ञापन

एक सीएचसी से जिला अस्पताल दूसरा लखनऊ रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। फोरलेन पर सोमवार की रात और मंगलवार को भोर में अलग अलग स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक को जिला अस्पताल और दूसरे को जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुबौली दुबे गांव निवासी चंद्रशेखर (35) उर्फ गुड्डू पुत्र झिन्नूलाल सोमवार की रात बाइक से बस्ती शहर से आ रहे थे। रात करीब साढ़े सात बजे फोरलेन के नगर थाना क्षेत्र के करमा देवी महाविद्यालय के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने चपेट में ले लिया। इस हादसे में चंद्रशेखर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था। जिससे सिर में भी चोट लगी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। रात होने के कारण हादसे मेें घायल चंद्रशेखर काफी देर तक सड़क किनारे पड़े रहे। आसपास के लोगों ने पुलिस के सहयोग से चंद्रशेखर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिवार के लोगों को भी घटना की जानकारी दी गई। उनके सिर और पैर में गंभीर चोट लगने की बात कही गई। हालत गंभीर होते देख प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने देर रात ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना मंगलवार को भोर में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ककुआ राउत गांव के पास हुई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 40 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। राहगीरों की सूचना पर महराजगंज पुलिस चौके के सिपाही सुनील कुमार ने निजी साधन से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले जाकर भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घायल को अस्पताल भेजवा दिया गया है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें