फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे की हत्या में चाचा को उम्र कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
भतीजे की हत्या में चाचा को उम्र कैद
विज्ञापन


बस्ती।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम विद्याशंकर पटेल ने तीन साल पूर्व आग से जलकर हुए भतीजे की मौत के मामले में चाचा को दोषी करार दिया है। इस मामले में न्यायालय ने आरोपी चाचा को उम्र कैद की सजा सुनाई है। साथ ही पंद्रह हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। इसे अदा न किए जाने पर नौ माह की अतिरिक्त कारावास भी भुगतना पड़ेगा। जुर्माने से प्राप्त धनराशि में से 10 हजार रुपये मृतक की मां को दिए जाएंगे।
विज्ञापन

सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राघवेश प्रसाद पांडेय ने कोर्ट में घटना का विवरण रखा। बताया कि रुधौली थाना क्षेत्र की नरही निवासी सुनीता पत्नी स्व. रामवृक्ष ने 20 सितंबर 2014 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति की तीन वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। वह गांव में झोपड़ी डालकर तीन बच्चों के साथ रहती है। उसके देवर लालू की नजर उसके संपत्ति पर थी। इसी के चलते 19 सितंबर 2014 को ढाई बजे रात में जब पूरा परिवार सो रहा था झोपड़ी जला डाली। इस घटना में एकमात्र पुत्र शैलेष की झुलसने से मौत हो गई। किसी तरह आग की लपटों से स्वयं और अपने दो पुत्रियों रूपा और महिमा को बचा लिया। घटना को अंजाम देकर भाग रहे देवर लालू को आग की रोशनी में देखा। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया। 10 नवंबर 2014 को हत्या और आगजनी के मामले में पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया। कोर्ट ने हत्या और आगजनी में लालू पर आरोप तय किया। अभियोजन की ओर से वादी सुनीता सहित आठ गवाहों के बयान हुए, जबकि बचाव पक्ष से मामले को झूठा करार दिया गया। गवाहों के बयान और सबूतों के आधार पर न्यायालय ने सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें