फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो.... मिनी ट्रक से भिड़ी बाइक,दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पड़िया चौराहे पर मिनी ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार को वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के डूहवा निवासी 32 वर्षीय आफताब आलम व 20 वर्षीय शोएब अहमद बाइक से शहर गए थे। लौटते समय दोनों पड़िया चौराहे के पास पहुंचे तो सामने से रोडवेज बस व एक मिनी ट्रक आगे-पीछे आते दिखे। नजदीक आने पर मिनी ट्रक बस को ओवरटेक करने लगा। रोड पर जगह न बचने से सामने से पहुंची बाइक सीधे मिनी ट्रक से जा टकराई। दोनों वाहन स्पीड में होने से बाइक का अगला हिस्सा मिनी ट्रक के बंपर में घुस गया। टक्कर होते ही लोग जुट गए। दोनों तरफ सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। एंबुलेंस आने में देर होने लगी तो आसपास के लोग निजी वाहन से दोनों घायलों को जिल चिकित्सालय ले गए। जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

एंबुलेंस समय पर मिल जाती तो बच सकती थी जान
एक्सीडेंट में घायल दोनों खून से लथपथ थे। शरीर का बाकी खून भी गिरता जा रहा था लेकिन दोनों की सासें चल रही थीं। जिला अस्पताल पहुंचाने तक शरीर का ज्यादातर खून बह चुका था। परिवार के लोगों का कहना है कि एंबुलेंस समय से पहुंची होती और समय से इलाज शुरू हो जाता तो दोनों की जान बच जाती।
विज्ञापन


मुंबई से ईद मनाने आए थे
डुहवा निवासी आफताब आलम व शोएब अहमद मुंबई रहते थे। कुछ दिन पहले ही वे ईद मनाने घर आए थे। इसी से संबंधित कुछ खरीदारी करने शहर गए थे। लौटते समय धूप तेज थी। जल्दी घर पहुंचने की हड़बड़ी में वे सामने से आ रही मौत शायद नहीं देख पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें