फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लीटर डीजल में 40 मिली घटतौली

Wed, 20 Jan 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। डीएसओ की अगुवाई में सोमवार को हाइवे पर स्थित दो पेट्रोल पंपों पर छापेमारी के बाद एक पेट्रोल पंप पर घटतौली की रिपोर्ट दी गई है, जबकि दूसरे में कोई घटतौली न पाए जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन


सोमवार को दिन में हाइवे पर लक्ष्मी प्रसाद टैगोर कुमार गिदही और खैबर ट्रांसपोर्ट मुजेहना पेट्रोल पंप पर डीएसओ की अगुवाई में छह सदस्यी जांच टीम ने छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान पंप पर मौजूद सुविधाओं के साथ ही घटतौली की भी जांच की गई थी।

जांच के दौरान लक्ष्मी प्रसाद टैगोर कुमार गिदही के संचालक विपिन कुमार शुक्ल ने डीएसओ पर आरोप लगाया था कि उन्हे प्रमुख का चुनाव लड़ने से रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई है। जबकि डीएसओ ने इसे रुटीन जांच बताया था। डीएसओ ने अपनी निरीक्षण रिपोर्ट में लक्ष्मी प्रसाद टैगोर कुमार गिदही पेट्रोल पंप पर पांच लीटर डीजल के मानक पर 40 मिली लीटर की घटतौली पाए जाने की बात कही है।
विज्ञापन


कहा कि जांच के दौरान पाया गया कि रिटेल आउटलेट के प्रोपराइटर टैगोर कुमार पुत्र लक्ष्मी प्रसाद है, मगर पंप का संचालन किसी और व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है। संबधित आयल कंपनी को पेट्रोलियम आपूर्ति तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने को कहा गया है।

डीएसओ ने वरिष्ठ निरीक्षक, निरीक्षक विधिक मांप विज्ञान केंद्र को संबधित आयल कंपनी के विक्रय प्रबंधक की उपस्थिति में दुबारा कैलिब्रेशन की कार्यवाही पूर्ण कराकर रिपोर्ट देने को कहा है।
वहीं दूसरे पेट्रोल पंप खैबर ट्रांसपोर्ट की जांच रिपोर्ट में डीजल पेट्रोल में कोई घटतौली नहीं पाई गई। पंप का स्टाक और रेट बोर्ड अद्यतन नहीं पाया गया। पंप पर पीने के पानी, शौचालय की व्यवस्था ठीक नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें