फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दरोगा की थानेदारी छिनी

Sun, 08 May 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बस्ती। एसपी ने शुक्रवार देररात थानेदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। चार थानेदारों को पुलिस लाइंस में आमद कराने को कहा गया है। जबकि निरीक्षक शिवबरन यादव और दो उपनिरीक्षकों को थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


लालगंज के एसओ रहे निरीक्षक अरविंद प्रताप सिंह को लालगंज से हटाकर गौर थाने की कमान दी गई है। वहीं गौर के एसओ रहे रवींद्र कुमार गौतम को गौर से पुरानी बस्ती थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। पुरानी बस्ती थाने के प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्र को रुधौली थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। पैकोलिया थाने से कुछ दिन पूर्व हटाए गए निरीक्षक शिवबरन यादव को अपराध शाखा से प्रभारी निरीक्षक सोनहा बनाया गया है। 

सोनहा के एसओ रहे अजय नरायन सिंह को लालगंज थाने की कमान दी गई है। उप निरीक्षक अनिल सिंह को पुलिस लाइंस से छावनी थाने के एसओ के रूप में तैनाती मिली है। एसआई ओमप्रकाश यादव को भी थानेदारी दी गई है। उन्हें पुलिस लाइंस से कलवारी थाने की कमान सौंपी गई है। कलवारी के प्रभारी निरीक्षक रहे रमेश को पुलिस लाइंस में बुलाया गया है। 
विज्ञापन


रुधौली के एसओ रहे अखिलेश कुमार सिंह, मुंडेरवा के एसओ प्रदीप कुमार सिंह, छावनी के एसओ रहे दद्दन सिंह को पुलिस लाइंस बुलाया गया है। कप्तानगंज के महराजगंज चौकी से लाइंस बुलाई गए एसआई यशवंत कुमार बभनान चौकी का प्रभारी बनाए गए हैं। एसआई अशोक कुमार वर्मा को बभनान चौकी इंचार्ज से हटाकर महराजगंज चौकी प्रभारी के रूप में तैनाती दी गई है। उप निरीक्षक भगवानदास को थाना लालगंज से पुलिस लाइंस विशेष ड्यूटी को कहा गया है। एसपी ने सभी को अपने नए तैनाती स्थल पर तत्काल ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें