फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लोगोें को एसटीएफ ने पकड़ा

Sun, 29 May 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हंगामा करने के आरोप में पकड़े गए।
विज्ञापन
बस्ती/हर्रैया। अयोध्या बाईपास पर फाइनेंस कंपनी के मैनेजर व लोन अधिकारी से हुई 20 लाख की लूट मामले में चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। शुक्रवार को पकड़े गए बदमाश की निशानदेही पर एसटीएफ और फैजाबाद पुलिस की टीम ने शनिवार को डुहवा गांव में छापामारी की। दो भाइयों के साथ पिता को हिरासत में लिया। बाद में पैकोलिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी एक युवक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए टीम ले गई है। घटना में युवकों का नाम आने से गांव वाले सकते में हैं।  
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान आरोपी गुंजन के पास से कुछ रकम बरामद होने की बात कही जा रही है। घटनाक्रम के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब तीन बजे माइक्रो क्रेडिट फाइनेंस कंपनी फैजाबाद के मैनेजर आशुतोष झा व लोन अधिकारी सतीश यादव 20 लाख 40 हजार रुपये लेकर गोंडा जमा करने जा रहे थे। अयोध्या कोतवाली थानाक्षेत्र में हाइवे पर पीछा कर रहे बोलेरो सवार बदमाशों ने हमला कर लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना में मौके पर ही ग्रामीणों ने बस्ती जिला अस्पताल के पास रहने वाले एक बदमाश को दौड़ाकर पकड़ लिया था।

बाद में पुलिस पकड़े गए हरिश्चंद्र से घटना में शामिल अन्य बदमाशों की पूछताछ की। मामले में छह अन्य की संलिप्ता का पता चला। शनिवार को एसटीएफ व फैजाबाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर छावनी क्षेत्र के डुहवा मिश्र गांव में छापा मार कर गुंजन मिश्रा को लूट के रुपयेेे के साथ गिरफ्तार कर लिया। गुजंन के पिता अवधेश मिश्रा व भाई को भी हिरासत में पुलिस ले गई है। पैकोलिया थाने के दौलतपुर गांव निवासी रानू उर्फ मनमोहन पांडेय जो डुहवा मे ही रहकर काम काज करते हैं को भी पुलिस ने उठाया है। गांव में हुई पुलिसिया कार्रवाई से लोग सकते में हैं। पकड़े गए गुंजन के कारनामे पर किसी को यकीन ही नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें