बस्ती। मतदान के बाद वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के सिक्टा गांव में शनिवार की
शाम को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 33 लोगों के
खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
एक पक्ष ने 13 नामजद सहित 18 लोगों के
खिलाफ जानलेवा हमले और दूसरे पक्ष ने आगजनी और एससीएसटी एक्ट में 14 नामजद
सहित 15 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस को दी तहरीर
में अवनीश कुमार शुक्ल ने कहा है कि मतदान के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने
उन पर और उनके भाइयों पर फरसे से हमला कर दिया। उनके एक भाई गंभीर रूप से
घायल हैं और जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
पुलिस ने राममणि यादव,
राजमणि यादव, श्याममणि यादव पुत्रगण सीताराम यादव, रामनिहाल, सीताराम
पुत्रगण बनारसी यादव, अनूप पुत्र रामभेज, सतीश, रामभेज पुत्रगण सुधई और
पांच महिलाओं के साथ ही पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमले का
मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
दूसरे पक्ष से अनूप कुमार ने पुलिस को
तहरीर दी कि उन्हें कुछ लोगों ने मारा पीटा, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग
किया और उनके चाचा के छप्पर में आग लगा दी।
इस मामले में पुलिस ने
आदित्य शुक्ल, अवनीश, रजनीश पुत्रगण कृष्णा प्रसाद शुक्ल, संजय शुक्ल पुत्र
रामसूरत, आनंद पुत्र अज्ञात उमेश, राजेश पुत्रगण ईश्वरदत्त, सुभाष,
धर्मेंद्र पुत्रगण रामफेर, रितेश शुक्ल पुत्र सूर्य प्रकाश, कृष्णा प्रसाद,
रामसूरत, हौसिला प्रसाद पुत्रगण बलराम, बबलू पुत्र योगेंद्र और एक अज्ञात
के विरुद्ध आगजनी और एसएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दोनों पक्षों
की ओर से मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।