फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहे के बल पर अपहरण व लूट, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
असलहे के बल पर अपहरण, लूट का केस दर्ज
विज्ञापन

गोंडा जिले के खोड़ारे थाने क्षेत्र की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
बभनान। पड़ोसी जनपद गोंडा के खोड़ारे थाना क्षेत्र में असलहे के बल पर युवती के अपहरण और लूट का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर अपहरण सहित लूट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

खोड़ारे थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक शख्स ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात इमरान, सलमान, विजय, गोली, निवासी दौलतपुर ग्रांट के मजरा वेलभोर चारपहिया गाड़ी और एक बाइक से मेरे घर आए। घर पीछे के टूटे टिनशेड के रास्ते से घर में घुस आए। शटर खोलकर मेरी 18 वर्षीय बेटी को जबरन चार पहिया गाड़ी में बैठा लिए और बंदूक दिखाकर घर में रखे 30 हजार रुपये, सोने का हार, दो अंगूठी, झुमकी लेकर भागने लगे। मौका पाकर परिजनों ने शोर मचाया और दबंगों का पीछा किया तो बाइक सवार आरोपी सलमान कीचड़ में फंस गया, जिसको गांव वालों की मदद से पकड़ लिया गया। दबाव बनाने पर सलमान के फोन पर उसके साथियों ने युवती को छोड़ दिया। पुलिस ने उक्त प्रकरण में चार आरोपियों के खिलाफ लूट अपहरण सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष विनय कुमार सरोज ने बताया कि उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें