जिंदगी की जंग हार गई किशोरी
दुष्कर्म के बाद आत्मग्लानि से किया आत्महत्या का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
कलवारी। सप्ताह भर पहले दुष्कर्म के बाद आत्मग्लानि से आत्महत्या का प्रयास करने वाली किशोरी की मंगलवार को गोरखपुर के बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। किशोरी ने घटना के बाद खुद पर केरोसिन डालकर जला लिया था।
उल्लेेखनीय है कि 18 दिसंबर की शाम को किशोरी के रिश्ते के फूफा ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। अगले दिन सुबह आत्मग्लानि के कारण शरीर पर केरोसिन डालकर आग के हवाले कर दिया था। घटना की सूचना परिजनों को मिली तो वे उसे इलाज के लिए बस्ती ले गए। जहां स्थिति गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म तथा पॉक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी चन्द्रेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक जयवर्धन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमे की धारा में तरमीम किया जाएगा।