फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तत्काल टिकट गैंग के दो और गिरफ्तार 15-28-32

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर के लिए महत्वपूर्ण
विज्ञापन

-----------------------------------

तत्काल टिकट गैंग के दो और गिरफ्तार
मुंबई आने-जाने के 278 टिकट बरामद हुए
अवैध धंधेबाजों को आरपीएफ टीम ने पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। तत्काल टिकट के अवैध धंधे में आरपीएफ ने शुक्रवार को भोपाल से संचालित होने वाले गैंग के सह आरोपी को सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थाना के फतेपुर से पकड़ा है। आरोपी के पास से मुंबई जाने व आने के 278 तत्काल टिकट बरामद हुए। छापामारी के दौरान टीम को इस धंधे में लिप्त एक और सदस्य का पता चला, जो बेवा चौराहे पर तत्काल टिकट का धंधा करता था। आरपीएफ ने उसे भी पकड़ लिया। उसके पास से भी 19 तत्काल टिकट बरामद किए गए।
आरपीएफ ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर भवानीगंज थाना क्षेत्र के फतेपुर में छापा मार कर गैंग का एक और शातिर अतिकुल्ला को धर दबोचा। अतीकुल्ला इस धंधे को व्हाट्सअप से संचालित करता था। आरोपी के पास से मोबाइल के अलावा करीब 11.03 लाख रुपये के 298 तत्काल टिकट बरामद हुए। आरपीएफ को धंधे में शामिल भोपाल के दो और धंधेबाजों के नाम पता चले हैं। इस मामले में बारह नामजद हैं। छह को पहले ही गिरफ्तारी किया जा चुका है।
विज्ञापन

टीम ने सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बेवा चौराहे पर स्थित आयान ट्रैवलर्स पर छापा मारा। वहां से भी ग्राम जमोती के मोहम्मद हुसैन को पकड़ लिया। टीम ने यहां 19 रेलवे के तत्काल टिकट बरामद किए। पकड़ा गया धंधेबाज 36 यूजर आईडी से तत्काल टिकट के धंधे को संचालित कर रहा था। आरपीएफ ने लैपटाप, डेस्कटाप, प्रिंटर सहित अन्य सामान बरामद कर लिया।
विज्ञापन

आरपीएफ निरीक्षक नरेंद्र यादव ने कहा कि गैंग के और शातिरों की तलाश की जा रही हैं।


जुलाई 2018 में आरपीएफ ने तत्काल टिकट के धंधे का भांडा फोड़ा था। इस मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद छह को गिरफ्तार किया था। टीम का सरगना भोपाल का रहने वाला था। उसी ने भोपाल से लेकर बिहार तक नेटवर्क फैला रखा था। इसके बाद मंडल सुरक्षा आयुक्त अमित प्रकाश मिश्र के निर्देश पर आरपीएफ निरीक्षक नरेंद्र यादव, एएसआई योगेंद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल कुशल पाल सिंह, कुंवर विशाल सिंह, भूपेंद्र कुमार राय, मुन्ना कुमार शाह, चंद्रमणि पांडेय की टीम गठित कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें