फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू बोलेरो की चपेट में आया बाइक चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बेकाबू बोलेरो की चपेट में आया बाइक चालक
ठोकर मारने के बाद गड्ढे में पलटी बोलेरो
बाइक चालक का पैर टूटा, अस्पताल में भर्ती
सोनहा थाना क्षेत्र के महनुआ में हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के चुहियाग्रंट से सवारियों को ट्रेन पकड़ाने जा रहे बोलेरो चालक का नियंत्रण हटने से गाड़ी बेकाबू हो गई। बाइक में को चपेट में लेने के बाद सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। सवारियों को हल्की चोटें लगीं जबकि बाइक चालक का पैर फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बोलेरो पर तीन महिलाओं समेत सात लोग सवार थे।
विज्ञापन

हादसा बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर महनुआ पड़ाव के निकट दोपहर सवा एक बजे हुआ। डुमरियागंज से बस्ती की ओर सवारी लेकर जा रहे बोलेरो चालक ने सामने चल रहे ट्रक को ओवरटेक करना चाहा। स्पीड के कारण बोलरो ने अनियंत्रित होकर बाइक चालक राजकुमार को चपेट में ले लिया जिससे उनका एक पैर टूट गया। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सोनहा शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक बोलेरो में सवार महिला शकीला (65) को भी हाथ में हल्की चोटें लगी हैं। सभी सवार सिद्धार्थनगर के मिश्रौलिया क्षेत्र के चुहियाग्रंट गांव के हैं। मुंबई जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए बोलेरो रिजर्व कराए थे। चालक समेत सात लोग सवार थे। इनमें तीन महिलाएं थी। चालक ताहिर अली (60), इमरान (30), वाहिद (32), जुबैद (42), हाजिरा खातून (45), जमीरून्निशा (65) और शकीला (62) शामिल हैं। हादसे के बाद सभी रास्ते से ही घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें