फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की हालत में मिली गायब लड़की

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे की हालत में मिली गायब लड़की
विज्ञापन

छावनी/बस्ती।
क्षेत्र के एक गांव से रविवार को अचानक गायब लड़की सोमवार की सुबह गांव के एक खेत में नशे की हालत में मिली। लड़की के साथ उसका प्रेमी भी था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन

दुबौलिया क्षेत्र के एक गांव की लड़की अपने मामा के छावनी क्षेत्र के एक गांव में रहकर पढ़ाई कर रही थी। रविवार की देर शाम घर से एकाएक गायब हो गई। परिवार के लोगों ने खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल पाया। सोमवार की सुबह गांव की कुछ महिलाएं टहलने के लिए निकली थीं। इसी बीच गांव के निकट एक गन्ने के खेत से आवाज आती सुनाई दी। निकट जाकर देखा तो वहीं लड़की एक लड़के के साथ नशे की हालत में अनाप-शनाप बक रही थी। लड़का गोंडा जिले के नबाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। लड़के की रिश्तेदारी लड़की के मामा के गांव में है। वह गांव में अक्सर आया करता था। इसकी सूचना होते मिलते ही गांव के लोग आक्रोशित हो उठे। फिर सूचना पुलिस दी। थानाध्यक्ष एमपी चतुर्वेदी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। होश में आने के बाद उनसे पूछताछ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें