फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत पर बवाल, दो जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता की मौत पर बवाल, दो जख्मी
विज्ञापन

वाल्टरगंज। बहन की मौत की सूचना पर पहुंचे भाइयों की ससुराल वालों से विवाद हो गया। हत्या करने के आरोप से गुस्साए लोगों ने मृतका के भाइयों की पिटाई कर दी, जिन्हें सल्टौआ प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वाकया वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के रेहार जंगल गांव का है।
रेहार जंगल गांव की सुनीता (26) पत्नी सतीश का शव शुक्रवार को उसके कमरे में फंदे से लटकता हुआ पाया गया। पति सतीश ने सुनीता की मौत की सूचना लक्ष्मणपुर स्थित मायके में दी। थोड़ी ही देर में पिता इंद्रजीत और भाई सुनील व दिनेश, बहन अनीता समेत कई लोग पहुंच गए। मायके पक्ष के लोग हत्या का आरोप लगाने लगे। जिससे बात बढ़ने पर मारपीट में बदल गई। मायके पक्ष के सुनील व कालेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजय शुक्ला मय फोर्स के पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गए। विवाद की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दी। सीओ सिटी पवन कुमार गौतम, फोरेंसिक टीम के प्रभारी संजय सिंह भी टीम के साथ घटनास्थल पहुंच गए। जायजा लेने के बाद नमूने एकत्र किए। परिवार वालों ने बताया कि दो महीने पहले दोनों के बीच में झगड़ा हुआ था। आपसी समझौते के बाद बेटी को ससुराल के लिए विदा किया। पिता इंद्रजीत ने दामाद पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय शुक्ल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्या या आत्महत्या की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। अभी कुछ कहना संभव नहीं है।
विज्ञापन

----
तीन बच्चों के सिर से ममता का साया उठा
वाल्टरगंज। सुनीता की मौत की सूचना मिलते ही मायका लक्ष्मणपुर में माहौल बदल गया। परिवार के साथ ही अन्य लोग भी सुनीता की ससुराल के लिए चल दिए। पिता इंद्रजीत तथा भाई सुनील, दिनेश, बहन अनीता आदि का रो रो कर बुरा हाल था। सुनीता की मौत से बेटी शालिनी (7) , बेटा आकाश (5) तथा डेढ़ वर्षीय बेटी सलोनी के सिर से मां का साया उठ गया। बच्चों की हालत देखकर लोगों के मुंह बरबस यही निकलता रहा कि अब इन तीनों की परिवरिश कौन करेगा? बच्चे भी मां के लिए रो रहे थे। हत्या करने के आरोप के बाद कहासुनी और मारपीट से तनाव बढ़ गया। पुलिस भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें